मुख्तार की मौत के बाद शासन से गाजीपुर-मऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दी है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी डीएम-एसपी को अलर्ट किया गया है। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।

उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी का बांदा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम शुरू हो गया है। तीन डॉक्टरों का पैनल पोस्टमॉर्टम कर रहा है।  इसके बाद शव उनके बेटे उमर अंसारी को सौंपा जाएगा। आज गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है। 

मुख्तार की मौत के बाद शासन से गाजीपुर-मऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दी है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी डीएम-एसपी को अलर्ट किया गया है। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। आज जुमे की नमाज है। इसलिए संवेदनशील क्षेत्रों में मस्जिदों पर फोर्स तैनात है। सोशल मीडिया की विशेष निगरानी जा रही है।

मुख्तार अंसारी 2005 से सजा काट रहा था। अलग-अलग मामलों में उसे दो बार उम्रकैद हो चुकी थी। उसके खिलाफ 65 से अधिक मामले लंबित थे। 

LIVE UPDATE…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *