वाराणसी। किसानों को उर्वरक की बिक्री करने वाली सहकारी समितियों से भी रेलवे टिकट की बुकिंग की जाएगी। इसके लिए योजना बनाई गई है। समितियों के सचिवों को रेलवे टिकट की बुकिंग के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। नई व्यवस्था से ग्रामीण इलाके के लोगों को सहूलियत होगी। सहकारी समितियों को भी पैक्स के तौर पर विकसित किया जा रहा है। जिले में 93 में 73 सहकारी समितियों पर सहज जनसेवा केंद्र संचालित हो रहे हैं। सहकारिता उपायुक्त सोमी सिंह ने बताया कि समिंतियों पर रेलवे टिकट बुक करने के लिए 30 सचिवों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *