वाराणसी। शिवपुर थाना के भोजूबीर स्थित लॉन के समीप घराती-बरातियों में मारपीट हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मारपीट करने वालों को अपने साथ थाने ले आई। उन्हें थाने में बैठाए रखा। वहीं समझाकर मामला शांत कराया।  

अभिषेक सिंह उर्फ हैप्पी सिंह पुत्र बच्चन सिंह अपनी वैगनआर कार से आ रहे थे। उसी दौरान लान के समीप जाम लग गया। इस पर हैप्पी सिंह ने विरोध किया तो बारातियों में से सात आठ लोग हैप्पी सिंह को मारने पीटेने लगे। इसके कारण पड़ोसियों ने बारात को रुकवा दी। शिवपुर पुलिस को सूचना देते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होते ही घराती पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मारपीट होने लगी। सूचना के बाद शिवपुर थाने के साथ ही आसपास की कई चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मारपीट में शामिल कुछ लोगों को पकड़कर थाने बैठा दिया। वहीं दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *