वाराणसी। होली पर्व के अवसर पर इस समय पूरा नगर होलियाना मूड में शामिल हो हर जगह रंग-बिरंगे रंगों से एक दूसरे को सराबोर कर होली उत्सव का आनंद ले रहा है। वही नदेसर स्थित मिंट हाउस पर क्षेत्रीय नागरिकों बुद्धिजीवियों व हर वर्ग के लोगों ने नवनिर्वाचित भाजपा एमएलसी व वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में विदेशी पर्यटकों संग खूब होली खेली। इस अवसर पर कौतूहलवश व भारतीय मस्तीपन के बीच विदेशी सैलानियों ने एक दूसरे के ऊपर रंग-बिरंगे रंग, अबीर,गुलाल डालकर सौहार्दपूर्ण होली खेली। इस माहौल से सभी होलियाना मूड में हो होली उत्सव पर्व का खूब आनंद लिया। रंगों से सराबोर सन्मार्ग प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने बताया कि इस आयोजन में पूर्वाह्न से ही इष्ट मित्र व क्षेत्रीय लोग मिंट हाउस पर उपस्थित हो हास्य व्यंग्य के माहौल में होली पर्व का सौहार्दपूर्ण व यादगार आनंद उठाया। कार्यक्रम में एमएलसी धर्मेंद्र सिंह हेमंत सिंह सुभाष कपिंजल सिंह डॉ एच एन मिश्रा अजय पांडेय नरेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।