शिवपुर, सन्मार्ग। क्षत्रिय धर्म संसद काशी द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें संत आचार्य शांतनु जी महाराज ने भक्तों को संगीतमय भजन का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय धर्म संसद काशी सनातन धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहता है। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है और इस रंग में सभी सनातन धर्मियों के प्रेम सौहार्द एवं भाईचारा का संदेश देती है। काशी विश्व की सांस्कृतिक राजधानी है। इस नगरी में सर्वप्रथम बाबा विश्वनाथ की होली खेली जाती है। कार्यक्रम में डॉ. आरबी सिंह, रणविजय सिंह, संजीव कुमार सिंह, अरुण सिंह, डॉ. सुखदेव त्रिपाठी, प्रो. मंजू द्विवेदी, महेश्वर सिंह, दीपा सिंह, किरण सिंह, पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह, ठाकुर कुश प्रताप सिंह समेत अन्य शामिल थें। मंच संचालन डॉ. संजय सिंह गौतम और धन्यवाद अंबिका सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *