चौबेपुर/वाराणसी।स्कूल जाते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सरैया नम्बर दो क्वापरेटिव बैंक के सामने ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आ जाने के कारण मृतक अंजली पान्डेय उम्र 24 वर्ष पत्नी शिवम् पान्डेय निवासी कल्याणपुर सारनाथ की मौत हो गई बताया जाता है कि वह निजी स्कूल में बतौर शिक्षिका थी उन्हें तीन वर्षीय एक लड़का भी है उक्त घटना स्कूल जाते समय रास्ते में हो गयी दोनों तरफ सड़क जाम हो गया था मौके पर चौबेपुर थाना प्रभारी विद्याशंकर शुक्ल हम राहियों के साथ पहुंचे जाम हटाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ट्रैक्टर ट्राली को थाने भेजवा कर ड्रायबर की तलाश जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *