चौबेपुर (वाराणसी): बचत करना हम भारतीयों के संस्कार में पहले से ही शामिल है। पैसे की बचत करने का अर्थ है कि आने वाले समय में आप किसी प्रकार के आर्थिक संकट से बच सकें। चौबेपुर शाहपुर में श्री गजानन ग्रुप ऑफ कंपनीज के सम्मान समारोह में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल वॉलेट, क्रिप्टोकरेंसी और अन्य डिजिटल मुद्राओं के व्यापक उपयोग के कारण, प्रौद्योगिकी ने हमारे पैसे से निपटने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। आर्थिक रूप से समृद्ध और सुरक्षित होने के लिए नये जमाने की मुद्रा प्रणालियों के बारे में भी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। गजानन ग्रुप अपने उपभोक्ताओं को वित्तीय अधिकार सहित आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान करता है। रोजगार की समस्याओं के निराकरण और लघु एवं कुटीर उद्योगों में वित्तीय सहभागिता करता है। पूर्वाचंल जोन के इस कार्यक्रम में श्री गजानन ग्रुप ऑफ कंपनीज ने पिछले वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो बेहतरीन अधिकारियों लालबहादुर गाजीपुर और चंदन भारती मऊ को कार गिफ्ट किया गया। सुजीत कुमार, भरत, रामजी, अमरीश कुमार, सोनू प्रसाद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *