वाराणसी, सन्मार्ग। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा मातहतों के साथ भैसासुर, घाट,राजघाट,सक्का घाट,गोला घाट, प्रहलाद घाट आदि घाटों का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान सफाई निरीक्षक पंकज श्रीवास्तव व महेद्र यादव के क्षेत्र के घाटों पर गंदगी देखने को मिला। सफाई व्यवस्था न होने के संबध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रर्वेक्षण के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है। राजघाट से लेकर प्रहलाद घाट तक घाटों का सौदर्यीकरण कार्य चल रहा है। उक्त स्थल पर खराब अक्रियाशील स्ट्रीट लाइटों को हटाये जाने के लिए अधिशसी अभियंता मार्ग प्रकाश को निर्देशित किया गया।राजघाट से लेकर प्रहलाद घाट तक बने सुलभ शौचालयों में काफी गंदगी व सीवर रिसाव पाया गया। सुलभ शौचालय के प्रबंधक को नोटिस दिये जाने का निर्देश दिया गया। घाट के किनारे गंगा नदी में अवैध तरीके से नाव के उपर विज्ञापन पाया गया जिसे तत्काल जांच कर हटाये जाने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ला,अवर अभियंता जल निगम एवं शौचालय प्रबंधक मौजुद थे।