वाराणसी। नगर निगम वार्ड नंबर 88 के निर्दलीय पार्षद ताज्वर तुफैल अंसारी ने रविवार को कांग्रेस का दामन थामा। मैदागिन स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में तुफैल अंसारी को महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। इस दौरान ताज्वर तुफैल अंसारी ने पार्टी की विचारधारा व नीतियों को जन-जन तक पहुचाने का संकल्प लिया।इसके साथ ही रविवार को पार्टी कार्यालय में 389 शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्रों के सम्बंधित महानगर के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षगणों, वार्ड अध्यक्ष गणों के साथ बैठक कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया।

congress

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि आज हर्ष का विषय है कांग्रेस परिवार काशी की सरजमीं पर बढ़ रहा है। वार्ड नम्बर 88 से पार्षद ताज्वर तुफैल अंसारी का पार्टी में स्वागत है। हमे उम्मीद व पूर्ण विश्वास है की यह अपने क्षेत्र में जनजन में पार्टी की नीतियों को बुलंद करेंगे व आगामी लोकसभा के चुनाव में मजबूत भागीदारी दर्ज कराएंगे।

बता दें कि तुफैल अंसारी पूर्व में भी कांग्रेस के सदस्य रहे हैं। इन्होने दोबारा कांग्रेस की सदस्यता ली है। कांग्रेस पार्टी प्रत्येक वार्डो में हर बूथ पर मजबूती के साथ तैयारी कर रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर की तैयारी शुरू कर ली है।उक्त कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू, डॉ0 राजेश गुप्ता, पार्षद दल नेता गुलशन अंसारी, वसीम अंसारी, समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *