वाराणसी। पड़ाव क्षेत्र के कुंडा कला गांव में तेंदुए के पैरों के निशान मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बीती रात तेंदुए के हमले में एक बछड़े की मौत हो गई है। बछड़े का बुरी तरह से क्षत विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत कुंडा कला गांव में आता है। घटना की जानकारी होते ही पशु चिकित्सक और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। तेंदुआ के पैरों ने निशान मिलने की बात कही जा रही है। इसी आधार पर टीम ने रेस्क्यू अभियान भी शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले तेंदुआ ने पड़ाव के समीप बहादुरपुर गांव में कुत्ते को अपना शिकार बनाया था। पड़ाव इलाके में तेंदुआ दिखने से लोगों में डर व्याप्त है। रविवार की रात तेंदुआ ने कुंडा कला गांव में मंसूर अली के बछड़े को मार डाला हे। सुबह बछड़े का क्षत-विक्षत शव मिला और पास ही में तेंदुआ के पैरों के निशान भी मिले। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पद चिन्हों के आधार पर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कुंडा कला में तेंदुआ दिखने की बात सामने आई है। एक बछड़ा भी मृत मिला है। वन विभाग की टीम तेंदुआ पकड़ने में जुटी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *