
वाराणसी। पहड़िया सब्जी फल व्यवसायी आढ़ती जनकल्याण समिति की बैठक हुई। इसमें समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हीरालाल मोर्या ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ दायित्वों के निर्वहन का भरोसा दिलाया।संरक्षक के रूप में ओमप्रकाश मिश्रा, सुरेश सिंह व मोहम्मद सईद,उपाध्यक्ष पद पर रवि सिंह, महामंत्री के पद पर विजय बहादुर यादव, कोषाध्यक्ष के पद पर राहुल जायसवाल को प्रभार सौंपा गया। साथ ही नई कार्यकारिणी में कई अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है। हीरालाल मौर्या को 22 फऱवरी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था। इसके बाद शुक्रवार को अध्यक्ष के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।
इस दौरान हीरालाल मौर्या ने कहा कि संस्था की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि मंडी परिसर में काम करने वाले युवजन को संस्था से जोड़ा जाए और इसे समृद्ध बनाया जाए।