सड़क से लेकर सदन तक किसानों के लिए संघर्ष का किया वादा ,सुप्रीम कोर्ट में भी किसानों के लिए लड़ने का दिया आश्वासन 

वाराणसी, सन्मार्ग। शुक्रवार को सुबह काशी द्वार के विरोध में धरनारत किसानों के बीच पहुँची इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रिया सरोज पूर्व सांसद व केराकत विधायक तूफ़ानी सरोज प्रिया सरोज ने अपने संबोधन के दौरान कहाकि मैं किसानों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ूँगी ज़रूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट जाकर काशी द्वार योजना को रद्द कराऊँगी ।ये सरकार किसान और महिला विरोधी है ।चाहे मणिपुर में महिलाओं का उत्पीड़न की बात हो या दिल्ली में महिला पहलवानों के उत्पीड़न की बात हो प्रधानमंत्री के मुँह से एक शब्द नहीं निकला।वही दिल्ली में किसानों के राह में काटे बिछा दिया गया उन्हें आतंकवादी कह कर संबोधित किया गया ।कल आपको भी यही कहा जाएगा ।लेकिन उनसे डरने की ज़रूरत नहीं है ।

अब उनके विदाई का समय आ गया है ।बस आप लोग एक एक वोट इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को देकर उन्हें भारी मतो से विजई बनाये ।मैं आपकी बेटी हूँ अपनी बेटी को आशीर्वाद दे और मुझे इस लायक़ बनाए की मैं आपकी लड़ाई सदन में मज़बूती से लड़ सकू।ये लड़ाई संविधान ख़त्म करने वालों और संविधान बचाने वालो के बीच है ।हम संविधान बचाने के लिए आपके बीच है ।मेरे पिता श्री तूफ़ानी सरोज जी ने आपकी आवाज़ को विधानसभा में उठाया था ।

यदि आप लोगो ने मुझे अवसर दिया तो मैं लोकसभा में आपकी आवाज़ उठाऊँगी ।इस दौरान पूर्व सांसद तूफ़ानी सरोज ,किसान नेता फ़तेह नारायण सिंह ,संतोश पटेल ,रिज़वान ख़ान ,ज़िला पंचायत सदस्य सिकंदर मिश्रा ,फूलचंद यादव ,सपा विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव ,रहीम शेख,सिराज ख़ान ,संजय राजभर ,इलियास ख़ान ,वीरेंद्र पटेल , राजेंद्र पटेल ,श्याम लाल पटेल ,शोभा राजभर ,राम रतन पटेल ,अनूप पटेल ,धनवत्र पटेल ,अशोक पटेल ,गिरधर पटेल ,रामजी सिंह ,नंदा राम शास्त्री ,जवाहर लाल दूबे ,रमा उदल,संजय कुमार,गुलाब यादव ,सहित दर्जनों किसान व अधिवक्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *