शहर के इन रास्तों से जाने से बचें; वरना पछताएंगे

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की रात काशी आएंगे। उनके आगमन के मद्देनजर शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि शाम छह बजे से रात 10 बजे तक बाबतपुर, हरहुआ, तरना, गिलट बाजार, भोजूबीर, पुलिस लाइन चौराहा, चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन, गोदौलिया, चौकाघाट, लहरतारा चौराहा, मंडुवाडीह, भिखारीपुर मार्ग का प्रयोग न करें।

हरहुआ और बाबतपुर एयरपोर्ट की ओर जाने वालों के लिए
भिखारीपुर से कचहरी/हरहुआ जाने वाले लोग मालवीय चौराहा, रविदास गेट, चेतमणि चौराहा, कमच्छा, रथयात्रा, सिगरा, साजन, मलदहिया, मरीमाई, अंधरापुल, नदेसर, आशियाना, जेपी मेहता स्कूल, सेंट्रल जेल तिराहा से होते हुए जा सकते हैं।

शहर क्षेत्र से बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वाले जेपी मेहता स्कूल, फुलवरिया फ्लाईओवर का उपयोग कर सेंट्रल जेल के सामने से होते हुए शिवपुर पंचक्रोशी मार्ग अथवा लोहता, जंसा, बड़ागांव होते हुए एयरपोर्ट जा सकते हैं। एयरपोर्ट जाने वाले समय से पहले निकलकर शाम 6.40 बजे तक एयरपोर्ट अवश्य पहुंच जाएं।

गोदौलिया, रामापुरा से कचहरी, बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वाले नई सड़क, चेतगंज, लहुराबीर, जयसिंह चौराहा, मलदहिया, मरीमाई, अंधरापुल, नदेसर, आशियाना, कचहरी, गिलट बाजार की तरफ से जाएंगे।

रूट डायवर्जन प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *