शहर के इन रास्तों से जाने से बचें; वरना पछताएंगे
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की रात काशी आएंगे। उनके आगमन के मद्देनजर शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि शाम छह बजे से रात 10 बजे तक बाबतपुर, हरहुआ, तरना, गिलट बाजार, भोजूबीर, पुलिस लाइन चौराहा, चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन, गोदौलिया, चौकाघाट, लहरतारा चौराहा, मंडुवाडीह, भिखारीपुर मार्ग का प्रयोग न करें।
हरहुआ और बाबतपुर एयरपोर्ट की ओर जाने वालों के लिए
भिखारीपुर से कचहरी/हरहुआ जाने वाले लोग मालवीय चौराहा, रविदास गेट, चेतमणि चौराहा, कमच्छा, रथयात्रा, सिगरा, साजन, मलदहिया, मरीमाई, अंधरापुल, नदेसर, आशियाना, जेपी मेहता स्कूल, सेंट्रल जेल तिराहा से होते हुए जा सकते हैं।
शहर क्षेत्र से बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वाले जेपी मेहता स्कूल, फुलवरिया फ्लाईओवर का उपयोग कर सेंट्रल जेल के सामने से होते हुए शिवपुर पंचक्रोशी मार्ग अथवा लोहता, जंसा, बड़ागांव होते हुए एयरपोर्ट जा सकते हैं। एयरपोर्ट जाने वाले समय से पहले निकलकर शाम 6.40 बजे तक एयरपोर्ट अवश्य पहुंच जाएं।
गोदौलिया, रामापुरा से कचहरी, बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वाले नई सड़क, चेतगंज, लहुराबीर, जयसिंह चौराहा, मलदहिया, मरीमाई, अंधरापुल, नदेसर, आशियाना, कचहरी, गिलट बाजार की तरफ से जाएंगे।
रूट डायवर्जन प्लान
- प्रधानमंत्री के आगमन/प्रस्थान के समय बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहा से किसी भी वाहन को शहर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- गिलट बाजार तिराहा से किसी भी वाहन को भोजूबीर तिराहा, तरना की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- गिलट बाजार से भोजूबीर की तरफ आने वाले यातायात पर प्रतिबंध रहेगा। ट्रैफिक को पंचक्रोशी मार्ग से यूपी कॉलेज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- भोजूबीर तिराहा से किसी भी वाहन को सर्किट हाउस/गिलट बाजार पुलिस चौकी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- गोलघर, कचहरी से किसी भी वाहन को सर्किट हाउस की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- आंबेडकर चौराहा से किसी भी वाहन को गोलघर, कचहरी चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- पुलिस लाइन चौराहा से किसी भी वाहन को चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- ताड़ीखाना तिराहा से किसी भी वाहन को चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- अंधरापुल से किसी भी वाहन को चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- कैंट और लहरतारा फ्लाईओवर के ऊपर से कोई भी वाहन संचालित नहीं होगा।
- तेलियाबाग तिराहा से किसी भी वाहन को चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- लकड़मंडी से किसी भी वाहन को चौकाघाट ओवरब्रिज के ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा।- पिपलानी कटरा, कबीरमठ तिराहा से किसी भी वाहन को मैदागिन चौराहा / लहुराबीर चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- विश्वेश्वरगंज तिराहा से किसी भी वाहन को मैदागिन चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- मैदागिन चौराहा से किसी भी वाहन को गोदौलिया चौराहा की तरफ नही जाने दिया जाएगा।
- गोदौलिया चौराहा से किसी भी वाहन को मैदागिन चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- बौलिया तिराहा से किसी भी वाहन को लहरतारा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- लहरतारा चौराहा से किसी भी वाहन को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- मंडुवाडीह चौराहा से किसी भी वाहन को ककरमत्ता की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- मुड़ैला तिराहा से किसी भी वाहन को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- ककरमत्ता फ्लाईओवर के ऊपर से कोई भी वाहन संचालित नहीं होगा।
- सुंदरपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को भिखारीपुर तिराहा से बीएलडब्ल्यू की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।