बलिया सन्मार्ग। उत्तर प्रदेश शासन के मनसा के अनुरूप थाना कोतवाली बलिया में समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी ने कहा कि जमीन के विवादों को एक दूसरे को बैठ कर समाधान कराया गया ।उन्होंने कहा कि कई वर्षों से आपस में विवाद कर रहे हैं ,विवाद करना अच्छी बात नहीं है आपस में बैठकर सुलह समझौते होना चाहिए इस तरह जनसुनवाई में समाधान दिवस में इसके अलावा भी कई आवेदन पत्र एक दूसरे के संबंध में दिए जाते हैं। यह सभी गिले सीकवे को सभी पक्ष को बुलाकर एक अच्छी पहल होनी चाहिए ।आपका भी समय एवं पैसा भी बचेगा ।इस समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी सदर बलिया प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली बलिया संजय सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक राज कपूर सिंह लेखपाल, कानूगो सभी चौकी प्रभारी मौजूद रहे। जिसमे आठ शिकायती प्रार्थना पत्र तीन का निस्तारण किया गया बाकी जांच में लगे हैं उसके बाद कार्रवाई होगी।