शिवपुर, सन्मार्ग। शिवपुर थाना क्षेत्र के सरसवा रिंग रोड के समीप बाबतपुर की तरफ से तेज गति से आ रहे बाइक सवार की डिवाइडर से टकरा कर मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रत्युष यादव पुत्र सुनील यादव 18 निवासी स्वामी विवेकानंद कॉलोनी (लालपुर-पांडेयपुर) के रूप में हुई। प्रत्युष निजी बैंक में कर्मचारी था। गुरुवार देर रात बाबतपुर की शाखा से पांडेपुर स्थित अपने आवास जा रहा था। तभी डिवाइडर से टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
शिवपुर पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचित कर शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जायेगा। प्रत्युष अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था।