भदोही । भदोही के नगर अंजही मोहाल केडवरिया स्थित एक कुएं में युवक का शव बरामद हुआ। नगर के बीच कुएं में लाश मिलने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की आशंका जताई है। मृतक की पहचान हो गई शनि (30) पुत्र जोखू पासी निवासी सदरेपुर के रूप में हुई।मृतक के भाई सुरेश चंद ने बताया शनिवार को उसके गाव के दो युवक भाई को साथ ले गए थे जिसके बाद दोनो घर वापस आ गए। पूछने पर मेरे भाई के बारे में कोई जानकारी नही दी गई। दो दिन भाई की तलाश के बाद हंडिया थाना में मामले की सूचना भी दी गई है। बताया उसका भाई बीटेक का छात्र है।

यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार पूरे भागवत निवासी शारदा बिंद का केडवरिया में पुराने मकान के सामने पक्का कुआ है। गुरुवार सुबह से कुएं से दुर्गंध उठ रही थी। लोग जानवर मरा होने की आशंका जता रहे थे। हालांकि दुर्गंध जब तेज हुआ तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी संतोष सिंह, दीवान एजाज खान ने स्थानीय गोताखोर रामखेलावन बिंद को कुएं में उतारा। कुएं में शव होने की जानकारी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दमकल कर्मियों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने उसकी जेब से एक मोबाइल बरामद किया। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *