विधायक को डेढ़ लाख मत दिलाने का लक्ष्य निर्धारित

वाराणसी, सन्मार्ग। नरेद्र मोदी को तीसरी बार रिकार्ड मतो से जीताने के लिए भाजपा के रणनीतिकार रणनीति बनाने में लग गये है। पंाचों विधानसभा के विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है। लोकसभा मे पडने वाले सभी विधानसभा का पार्टी के एक पूर्व विधायक को प्रभारी बनाया गया है वह सभी विधानसभा में दौरा करके किये जा रहे चुनाव प्रबंधन की तैयारी की जानकारी ले रहे है। चुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा नेतृत्व द्वारा अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी संगठनों को तैयारी करने का निर्देश दे दिया गया था।उस निर्देश के बाद महानगर संगठन चुना वी तैयारी में लग गया है। पन्ना प्रमुख,बूूथ,वार्ड मंडल व महानगर के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक में दिये गये निर्देश के बाद सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं से सर्पंक साधने के लिए सक्रिय हो गये। पार्टी सूत्रों की माने तो सभी विधायकों को अपने-अपने विधानसभा से डेढ लाख मतों को पार्टी के पक्ष में मतदान करना अनिवार्य किया गया है।

दक्षिणी, उत्तरी,कैंट, रोहनिया, शिवपुर विधानसभा में आने वाले पार्षद, मंडल, वार्ड,बूथ,सेक्टर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बूथ का प्रबंधन करना कैसे घर-घर मतदाता पर्ची वितरित हो उसके लिए अभी से मतदाता पर्ची वितरण करने का निर्देश दिया गया।पार्टी का निर्देश मिलने के बाद शहर दक्षिणी के विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी मंडल,बूथ,सेक्टर के पदाधिकारियों व पन्ना प्रमुखों के साथ सभी के क्षेत्र के बारे मतदाताओं की स्थिति से अवगत हो रहे है।निलकंठ तिवारी का प्रयास है कि पार्टी के निर्धारित लक्ष्य से अधिक मत मोदी के पक्ष में शहर दक्षिणी के मतदाता मतदान करे।इसके लिए डॉक्टर तिवारी अभी से रात दिन एक कर दिये अपने विधानसभा के एक-एक बूथ के पदाधिकारियों, पार्षदों, पन्ना प्रमुखों के साथ मुहल्लों,गलियों में भ्रमण एक-एक मतदाताओं के बारे जानकारी ले रहे है।

शहर दक्षिणी विधानसभा सभी पाचों विधानसभाओं में भाजपा का सबसे मजबूत गढ है बावजूद इसके शहर दक्षिणी के विधायक द्वारा भ्रमण कर अपने सर्मथकों के फौज के साथ तैयारी में लग गये है।सभी विधानसभा से साढे सात लाख वोट पाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा बीते चुनाव में जीतना मत मिला था उसमें 370 मत प्रत्येक बूथ पर बढाने के लिए किसी भी स्थिति में अनिवार्य किया गया है।उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए वार्ड व बूथ स्तर के कार्यकर्ता सक्रिय हो गये है।पार्टी ने एक तीर से कई निशाना साधा है बूथ स्तर से लेकर संगठन के पदाधिकारियों ,विधायकों व पार्षदों अपने-अपने क्षेत्र की जनता के बीच सक्रियता व लोकप्रियता का अंाकलन हो जाएगा।पूर्व के चुनाव तक पार्टी के नेतृत्व द्वारा इस तरह का निर्णय नही लिया जाता था।

पार्टी के टिकट पर वगैर परिश्रम किये नेतृत्व के बदौलत चुनाव जीत कर विधानसभा व मिनी सदन में पहुचने वाले जनप्रतिनिधियों के समक्ष यक्ष प्रश्न खडा कर दिया है। पार्टी नेतृत्व 2024 के लोकसभा के चुनाव संगठन के सभी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का लिटमस टेस्ट लेने के लिए वूथ से लेकर विधायक तक को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इससे विधायकों की अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओ व मतदाताओं के बीच लोकप्रियता का आंकलन हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *