वाराणसी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को वाराणसी पहुंचने वाली है। इसी बीच सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से पहले हम काशी पहुंच चुके हैं। कांग्रेस ने किसी भी वर्ग के लिए अच्छा काम नहीं किया। 

ओमप्रकाश राजभर ने वाराणसी में कहा कि कांग्रेस पार्टी का यूपी में कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी तगड़ा प्रहार किया। बोले, सपा ने पिछड़ो और अल्पसंख्यकों के हितों की हमेशा अनदेखी की। विधायक पल्लवी पटेल के सपा से दूरियों को लेकर ओमप्रकाश राजभर बोले, पल्लवी पटेल से साहस को सलाम करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *