इंडिया गठबंधन की हुई बैठक
जौनपुर।
सपा के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक होटल रिवर में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा का लखनऊ से जौनपुर प्रथम आगमन पर जि़ले के बॉर्डर पर बदलापुर के विधानसभा अध्यक्ष रामजतन यादव सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं ने रिसीव कर भव्य स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम कार्यकर्ता बैठक के मुख्य अतिथि लोकसभा जौनपुर से अधिकृत प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा का सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने माल्यार्पण कर के स्वागत किया तत्पश्चात उपस्थित इंडिया गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर ऐतिहासिक स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा जौनपुर के प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि आज भाजपा ने सत्ता में आकर संविधान एवं लोकतंत्र को तार तार करने का काम किया वहीं नौजवानों को रोजग़ार से वंचित कर दिया, इसमें सबसे अधिक नुकसान पीडीए समाज को पहुंचा है।

आज देश के संविधान, आरक्षण को बचाने और रोजग़ार के अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। ऐसे में हम सभी का आवाहन करते है की इंडिया गठबंधन के जनपद की दोनो सीटों को जिताकर केंद्र से भाजपा को उखाड़ फेंकना चाहिए। स्वागत भाषण केराकत के विधायक तूफानी सरोज ने किया और उपस्थित इंडिया गठबंधन के साथियों से जनपद की दोनो सीटों को जिताने की अपील की। कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, मल्हनी के विधायक लकी यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, जि़ला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजबहादुर यादव, डा. अवधनाथ पाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, सीपीआई के सचिव कामरेड जयप्रकाश सिंह, आप के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम, सपा महिला सभा की अध्यक्ष शर्मिला यादव आदि ने जनपद की दोनों लोकसभा सीटों को बहुमत से जिताने की अपील की।

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि जौनपुर की दोनों लोकसभा सीटें जीतकर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व को मज़बूती प्रदान करने की अपील की। संचालन जि़ला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *