वाराणसी, सन्मार्ग। प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को देेखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। विभिन्न विभागों द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो कों जिम्मेदार अधिकारी पूरा कराने के लिए मातहतों का पेच कसना शुरु कर दिये है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में वाराणसी में गतिमान विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आहुत की गई। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे के दौरान लोकार्पित होने वाली विभिन्न विभागों की योजनाओं की मौजुदा प्रगति की जानकारी ली गई।प्रधानमंत्री गतिमान 21 योजनाओं को लोकार्पित करने के साथ 12 योजनाओ का शिलान्यास करेंगे।मंडलायुक्त विभागवार समीक्षा करने के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के बारे में एक पेज लिखित उसकी एचडी फोटों,वीडीयों व कार्यो को मंगल फांट में उल्लेखित करने के लिए निर्देश दिये। एनएचएआई द्वारा वाराणसी-औरंगाबाद छ: लेन चौडीकरण के कार्य के प्रगति के संबंध में बताया गया कि कार्य लगभग पूरा होने की ओर अग्रसर है बचे हुए कार्यो को 15 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा।मंडलायुक्त ने करखियांव स्थित बनारस काशी संकुल डेयरी,सिगरा स्टेडियम का पुनरुद्धार के कार्य, रमना में बनकर तैयार वेस्ट टू चारकोल प्लांट,पंचक्रोसी परिक्रमा मार्ग एवं संत रविदास मंदिर के पुनरुद्धार कार्य की तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए सभी कार्यो को अतिशिघ्र अंतिम रुप देने के लिए सख्त हिदायद दियें।शिलान्यास होने वाली विभिन्न योजनाओं की तैयारियों के बारे में जानकारी लिये।बडालालपुर में निफ्ट का कैंपस,बीएचयू में बनने वाली नेशलन संटर फॉर एजिंग,भारत माता योजना के तहत बनने वाले वाराणसी-रॉची-कोलकाता एक्सप्रेस-वे,लाल बहादुर शास्त्री एयरर्पोट पर मल्टी कार पांर्कंग,भेल द्वारा करखियांव मे ंएडवांस रिसर्च एंड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट,मेडिकल कालेज का शिलान्यास,संत गुरु रविदास म्यूजियम व पार्क सहित विभिन्न योजनाए शामिल है।जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने विभिन्न लोकार्पित होने वाली योजनाओं की विभागवार जानकारी लेते हुए कहा कि लोकार्पण को तैयार विभिन्न योजनाओं में किसी भी स्तर किसी तरह की कमी न रहने पायें,इस पर सभी विभाग विशेष ध्यान देंगे। बैठक मे नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, मुुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल,सीएमओं संदीप चौधरी,एनएचएआई, लोकनिर्माण विभाग,पर्यटन,जल निगम व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजुद थे।