वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के बरेका के एक बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली विवाहिता प्रीति बिंद 35 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार प्रीति बिंद निवासिनी दुर्गाकुण्ड की शादी घुघुलपुर निवासी रामलाल बिंद से हुई थी जिससे एक पुत्र 2 वर्ष व एक पुत्री 4 वर्ष की थी और रामलाल बरेका के एक बंगले के सर्वेन्ट क्वार्टर में रह कर मेंटेनेंस का कार्य करता है।

शुक्रवार की सुबह पति रामलाल बिंद पत्नी को लेकर सेंट्रल हॉस्पिटल बरेका पहुँचा जहां डॉक्टरों ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुची मृतका की माँ गीता देवी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति रामलाल बिंद पर जान से मारने का आरोप लगाती रही। प्रभारी निरिक्षक भरत उपाध्याय ने विधि विज्ञान प्रयोग शाला की टीम को बरेका केन्द्रीय अस्पताल पर बुलाया टीम घटना स्थल व अस्पताल में जाच करने में जुटी है।
मौके पर एसीपी रोहनिया व मंडुवाडीह पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई थी।