वाराणसी। काशी दौर पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मंदिर के महंत प्रोफेसर विश्वंभरनाथ मिश्र ने उनका स्वागत किया और प्रसाद दिया। सीएम योगी पीएम के वाराणसी आगमन की तैयारी परखने आए हैं। विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मंगलवार की शाम सीएम संकटमोचन मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर महंत जी ने उनका स्वागत किया। सीएम योगी ने संकटमोचन का विधिविधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मंदिर के महंत ने सीएम को प्रसाद दिया । दर्शन -पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने महंत जी की गोलोकवासी माता जी के प्रति अपनी संवेदना ब्यक्त किया l उसके बाद स्टांप और पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल के घर पहुंचे। सीएम के आगमन के मद्देनजर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा कालभरैव की आरती उतारी और फिर श्री काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने गर्भ गृह में बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री को मंदिर प्रशासन की ओर से अंगवस्त्रम्, प्रसाद और रुद्राक्ष की माला भेंट की गई l