14 अप्रैल के अंक में सन्मार्ग ने प्रमुखता से उठाया था इस समाचार को-अत्यधिक नशा लेने के कारण जापानी युवा पर्यटक हुआ था बेहोश
जनता से न हो दुर्व्यवहार,शत-प्रतिशत FIR का पंजीकरण किया जाय
वाराणसी, सन्मार्ग। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने अपराधियों के खिलाफ प्रभावी लगाम लगाने व यातायात जाम से निजात के लिए मातहतों को सख्त निर्देश दिये है। पुलिस कमिश्नर लोकसभा के मद्देनजर मातहतों के साथ कैप कार्यालय में बैठक कर अपराध,यातायात,पुलिस के कार्यशैली की समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त ने बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को जनता से र्दुव्यवहार न हो शतप्रतिशत एफ.आई.आर. दर्ज हो,यातायात जाम के लिए थानेदार होंगे जिम्मेदार, घाटों पर नशीला बेचने वालों के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।बैठक मे लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत सुरक्षा प्लान को लेकर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये गये।

वांछित अपराधियों व वारंटियों के खिलाफ शत प्रतिशत गिरफ्तारी,थाना क्षेत्र में टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर सर्तक नजर रखते हुए उनके क्रियाकलापों की निगरानी,महिला संबंधित अपराधों में संवेदनशीलता पूर्वक त्वरित कार्यवाही किये जाने का निर्देशित किया गया है।लंबित एस0आर0केस में आरोपियों की वर्तमान स्थिति,गैगेस्टर की कार्यवाही व वांछित अभियुंक्तों की गिरफ्तारी करते हुए लंम्बित विवेचनाओं का शिघ्र निस्तारण हेतु निर्देश। थाने पर आये आगंतुकों/ फरियादियों से प्राप्त शिकायतों की कंप्यूटर में फिडिंग करने के साथ ही आवेदक के प्रार्थना पत्र पर की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए शिकायतों को थाना स्तर पर निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
आम जनमानस से पुलिसकर्मी शालिनतापूर्वक व्यवहार करे दुव्र्यवहार की शिकायत प्राप्त होने पर पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। वाराणसी आने वाले पर्यटको के साथ किसी प्रकार की घटना घटित न हो,पर्यटन के दृष्टिगत महत्वपूर्ण मंदिरों,घाटों व बाजारों में भीड की आड में अपराध कारित करनेे वालों को चिन्हित कर सख्त कार्यवाही की जाए।