वाराणसी। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर यूपी कालेज राजर्षि सभागार में “काशी बुक एक्सचेंज एण्ड डोनेशन फेस्टिवल-2024” मेले का एचडीएफसी बैंक के सहयोग से आयोजन किया गया। इसमें हर कक्षा की किताबों के अलावा कॉम्पटीशन बुक्स, स्टोरी बुक्स, जनरल नालेज बुक्स तथा अन्य सभी तरह की किताबों को अदला- बदली करने के लिए स्टाल लगाये गये थे। यहां पर बच्चों को बैठ कर स्टडी की सुविधा भी दी गयी। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने लोगों से देश भावना सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्रहित में मतदान करने की लोगो से अपील की। उन्होंने कहा कि देश के किसी भाग में यदि कोई आपदा हो या कोई संकट हो, तो सभी देशवासी अपनी एकता का परिचय देते हुए एक साथ खड़े हों, यही हम सभी की सोच होनी चाहिए। चुनाव आयोग ने मतदाता जागरूकता द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु समय-समय पर निर्देशित किया है। फेस्टिवल में लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया। जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाये गये थे। इस अवसर डीएम एस. राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड मनीष टंडन सहित स्कूलों के बच्चे और अभिभावक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *