वाराणसी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को गोलगड्डा, मैदागिन, चौक होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंची। राहुल गांधी ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद गोदौलिया के लिए निकल गए। गोदौलिया पर राहुल गांधी की जनसभा होगी। यूपी में राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन यात्रा ने राजघाट होते हुए वाराणसी में प्रवेश किया। इस दौरान विपक्षी गठबंधन से जुड़े राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जबर्दस्त स्वागत किया। गोलगड्डा पर लगभग 10 हजार लोगों ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। राहुल गोलगड्डा से विश्वेश्वरगंज, मैदागिन, चौक होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे।

राहुल गांधी ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने चौथी बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। गोदौलिया से रथयात्रा रूट पर पहली बार किसी कांग्रेसी नेता राजनीतिक यात्रा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *