वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर लखनऊ जीआरपी अधीक्षक अष्टभुजा सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खामियों को पूरा करने के निर्देश दिए। जीआरपी अधीक्षक ने स्टेशन परिसर और सर्कुलरिंग एरिया की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही शस्त्र गृह, बैरक सहित जीआरपी थाने का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटकों को लेकर जीआरपी के जवानों को सुरक्षा के बाबत निर्देश दिए। कहा कि पर्यटकों अथवा रेल यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाए। 

cantt station

लखनऊ जीआरपी अधीक्षक ने महत्वपूर्ण ट्रेनों में सशस्त्र स्कॉट की व्यवस्था करवाने का निर्देश दिया। साथ ही लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जीआरपी के जवानों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने पर्यटकों और यात्रियों से जीआरपी के जवानों द्वारा शालीन व्यवहार के लिए कहा। साथ ही अच्छे कार्य और गुड वर्क करने वाले जीआरपी जवानों को पुरस्कृत करने का ऐलान किया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *