वाराणसी। सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 33 केवी लेढ़ूपुर और दौलतपुर फीडरों से जुड़े शक्तिपीठ, आशापुर और रमरेपुर फीडरों से रविवार की दोपहर 12 से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शटडाउन की वजह से श्रीकृष्ण नगर कालोनी, पहड़िया, आशापुर, संदहा, हिरामनपुर, लेढ़ूपुर, पहड़िया गांव, पहड़िया चौराहा, काली माता मंदिर आदि इलाकों में दोपहर में तीन घंटे बिजली गुल रहेगी। अधिकारियों के अनुसार निर्धारित अवधि तक काम होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *