चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं कर रही जागरूक
वाराणसी। निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा है। मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। वाराणसी में चार मोबाइल वैन नए मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। उन्हें ईवीएम व वीवीपैट के जरिये वोट डालने का तरीका बता रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने इसके बाबत विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं के बीच वीपी पैट एवं ईवीएम के बारे में जागरूक करना है। वाराणसी जनपद को चार गाड़ियां मिली हैं। 25 जनवरी से नमो घाट से मोबाइल वैन को रवाना किया गया। यह अभियान 23 तारीख तक चलेगा। अब तक चार विधानसभाओं को कवर किया जा चुका है। बाकी चार विधानसभाओं में यह कवर कर रहे हैं और 23 फरवरी तक आठों विधानसभाएं कवर कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक रजिस्टर भी रखा गया है, जिसमें कितने वोटर्स आते हैं, इसका विवरण दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग पहली बार वोट डालने जा रहे हैं या ईवीएम या वीपी पैड कैसे रहेगा, इसके बारे में जिज्ञासा होती है, उन्हें इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है। इसमें डमी कैंडिडेट एवं वैलेट पेपर सब उसमें लगा हुआ है कैसे बटन दबाने पर कैसी आवाज आती है और स्लिप कितनी सेकंड रुकती है कैसे देखना है यह पूरा अवेयरनेस क्रिएट करने के लिए एवं नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, सभी लोग इसे आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जिनका भी नाम वोटर लिस्ट में छूटा हुआ है, वे अपना नाम सूची में शामिल करा सकते हैं। वोटर्स हेल्पलाइन एप भी जारी किया जा चुका है। इसके जरिये भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जनपदवासियों से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का आह्वान किया।