वाराणसी। वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन ओवर ब्रिज के नीचे मिले शव की शिनाख्त चंदीपट्टी गांव के प्रधान के बेटे सुभाष रूप में हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। मृतक शनिवार दोपहर से घर से लापता था। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।स्थानीय लोगों ने रविवार की सुबह ओवरब्रिज के नीचे शव देखकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने उसकी पहचान चंदीपट्टी निवासी सुभाष पटेल (40) के रूप में की। उसके बाद उसके परिजनों को सूचना दिया गया। सुभाष की मां फूलवंती देवी गांव की प्रधान हैं। जबकि उसके पिता लालजी पटेल पूर्व प्रधान हैं। माता-पिता कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं।

मृतक के परिजनों ने बताया कि सुभाष वाराणसी एयरपोर्ट पर इलेक्ट्रिकल विभाग में नौकरी करता था। करीब एक महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। नौकरी से निकाले जाने के बाद ही वह काफी परेशान रहता था। बताया जा रहा है की सुभाष डिप्रेशन के कारण नशे का सेवन करने लगा था। इधर नौकरी से निकाले जाने के बाद अक्सर ही वह नशे की हालत में घर पहुंचता था।

नौकरी से निकाले जाने के बाद अक्सर घर से रहता था गायब
मृतक के भतीजे गोलू पटेल ने बताया कि शनिवार दोपहर में उसके चाचा घर से निकले थे। उसके बाद घर वापस लौटकर नहीं आए। उसने कहा कि वे इधर कुछ दिनों से अक्सर घर से गायब रहते थे। लेकिन घर वापस लौट आते थे। इस बार भी ऐसा ही लग रहा था। ऐसे में कोई उन्हें खोजने नहीं निकला। मृतक सुभाष को एक बेटा और एक बेटी है। घटना के बाद पत्नी बच्चे और परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *