वाराणसी, सन्मार्ग । काशी विश्वनाथ मंदिर से पर्ची शुल्क हटवाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के लोगों ने की कमिश्नर से मुलाकात प्राप्त जानकारी के अनुसार  श्री काशी विश्वनाथ धाम मंदिर मे वी वी आई पी दर्शन करने पर अतिरिक्त पर्ची शुल्क को लेकर सपाई आज वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा से उनके आवास मिले । सपा पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व मे सपाई मंडलायुक्त से मुलाकात कर कहा विश्वनाथ धाम मे कि प्रोटोकाल होने के वाबजूद वी वी आई पी दर्शन पूजन करने वालो श्रद्धालुओ को तीन सौ रुपए का अतिरिक्त पर्ची शुल्क अदा करने पर विश्वनाथ धाम मे दर्शन करने की अनुमती प्रदान की जाती है ।

सपा नेता विष्णु शर्मा ने मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा से कहा कि विश्वनाथ मंदिर मे प्रोटोकाल के बाद भी तीन सौ रुपये की पर्ची काटी जाती है यह अव्यवहारिक है उन्होने कहा कि मंदिर प्रांगण मे अस्थाई कार्य करने वाले कर्मचारी श्रद्धालुओ से ठीक तरीके से व्यवहार नही करते है जिससे आम श्रद्धालुओ मे रोष व्याप्त है। सपा नेताओ की माॅग पर मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने आश्वस्त किया कि जल्द ही अतिरिक्त पर्ची शुल्क हटाए जाने को लेकर बैठक मे चर्चा कर अवगत करा दिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *