वाराणसी। वैशाख पूर्णिमा का पर्व आज काशी में धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुवार की सुबह से काशी के दशाश्वमेध घाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था उमड़ पड़ा। भोर से ही श्रद्धालु गंगा स्नान कर दान- पुण्य कर रहे हैं। वहीं गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जल पुलिस व एनडीआरएफ की टीम सतर्क है।

गुरुवार की सुबह से गंगा के तट पर श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। वहीं वैशाख पूर्णिमा पर शहर के मंदिरों में भी विविध अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इसे लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। मंदिरों में घंट-घडिय़ाल की गूंज सुनाई दे रही है। अस्थि अवशेष का दर्शन सुबह छह बजे से शुरू हुआ, जो 11 बजे तक जारी रहेगा।

वहीं मूलगंध बौद्ध विहार परिसर में धम्म सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक महाबोधि सोसायटी ऑफ इंडिया के कार्यालय परिसर में भोजन दान किया जाएगा। शाम 4 बजे कचहरी से सारनाथ तक धम्म यात्रा निकलेगी। शाम 6 बजे से धम्मदेशना का पाठ होगा। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड समेत कई देशों से लगभग एक लाख बौद्ध श्रद्धालु आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *