आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़ागांव, सन्मार्ग। देवचंदपुर गांव में एक युवक ने शराब नहीं देने पर 65 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। देवचंदपुर गांव निवासी रामनरेश ऊर्फ कोल्हा गांव में घर पर अकेले रहकर कृषि कार्य करते हैं। पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। दो लड़के मुंबई में रहकर प्राईवेट नौकरी करते हैं। रामनरेश शराब के आदती थें। शुक्रवार की रात वह कमरे में शराब पी रहे थें। इस बीच गांव का जितेन्द्र राय ऊर्फ बब्बू वहां पहुंच और रामनरेश से शराब मांगने लगा। जिसपर रामनरेश ने शराब देने से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर बब्बू ने लाठी से एक के बाद एक कर कई वार कर रामनरेश को लहुलुहान कर दिया। हमला करने के बाद बब्बू मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और रामनरेश को लेकर अस्पताल गए। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध के शव को कब्जे में ले लिया। एसओ बड़ागांव आशीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी बब्बू को गिरफ्तार कर लिया गया है। रामनरेश के बेटों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *