रामनगर विद्यालय की स्थापना समाज सुधार के उद्देश्य से की जाती है। उक्त बातें मुख्य अतिथि सूर्यमणी त्रिपाठी ने विद्या ज्योति पब्लिक स्कूल दरियापुर रामनगर के प्रथम शुभारंभ के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा। विदित हो कि इस विद्यालय के शुभारंभ के अवसर पर शिक्षाविद, समाजसेवी सहित कई अन्य लोगों ने उपस्थित होकर संबोधन किया। विशिष्ट अतिथि मधुकर पांडेय ने बताया कि पं मदन मोहन मालवीय ने कहा था की किसी देश की कीमत संपत्ति सोना चांदी,हीरा जवाहरात नहीं बल्कि वहां की प्रशिक्षित जनशक्ति होती है। इन्ही उद्देश्य को पूर्ति करने के उद्देश्य से महान शिक्षाविद मालवीय जी ने काशी हिन्दु विश्वविद्यालय का स्थापना किया गया था।विद्यालय की संस्थापक नन्दराज पाण्डेय ने बताया की विद्यालय का संचालन का उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए किया गया है। प्रधानाचार्य रंजिता मिश्रा ने बताया की इन्हीं उद्देश्य का पूर्ति करने के उद्देश्य से विद्यालय की स्थापना किया गया है।लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के प्राचार्य ने संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षा से समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं अपराधीकरण को समाप्त किया जा सकता है तथा शिक्षा से अंधविश्वास एवं व्याप्त अपराधीकरण से निजात मिल सकती है।इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता मधुकर पांडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र सिंह पिंटू,प्रमोद पांडेय, कामता पांडेय, गौरव पांडेय, पंजाबी महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह, मिथिलेश तिवारी, अश्विनी कुमार चौबे,भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष द्विवेदी,गौरव पांडेय, समाजसेवी आजाद दुबे, जितेंद्र यादव, राजू पटेल, अभिषेक पांडेय, मिथिलेश तिवारी, नंदलाल चौहान, सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *