कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की होगी प्रतियोगिता
वाराणसी, सन्मार्ग। संकट मोचन मंदिर में बसंत पंचमी से आचार्य ऋतुराज कात्यायन के आचार्यत्व में ग्यारह भूदेवों द्वारा संगीतमय रामचरित मानस के पाठ का शुभारंभ हुआ मानस पाठ की पूर्णाहुति 22 फरवरी को होगी। नौ दिवसी कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालय के बच्चों की भी कई प्रतियोगिताएं होंगी। इस क्रम में कल मानस पर आधारित बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगता आयोजित है। प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि यह अखाडा गोस्वामी तुलसीदास के तत्वावधान में संकट मोचन मंदिर के प्रांगण में वर्ष 2011 से हर वर्ष बसंत पंचमी में नवाह्न पाठ का आयोजन किया जा रहा है। सभी कार्यक्रम आयोजक महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र की देखरेख में संपन्न होगा।