भाजपा ने अपने दो कार्यकाल में जनता से किया छल

वाराणसी। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा कि बाकी बचे दो चरणों के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सुनामी चलेगी। गुरुवार को अंधरापुल स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने दो टर्म के कार्यकाल में जनता के साथ छल किया है। पूर्वांचल की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जीत रहे हैं। इंडिया गठबंधन यूपी में सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

किरणमय नंदा ने कहा कि भाजपा 400 पार का नारा दे रही है। लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं। 400 के बाद 143 सीटें बचती हैं। भाजपा गठबंधन यहीं पर सिमट जाएगी। भाजपा भाईचारा खत्म कर रही है। वर्ष 2014 तथा 2019 में जुमलाबाजी कर भाजपा सत्ता में आई। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। इस चुनाव में भाजपा विकास की बात नहीं कर रही है। कहा कि तीसरी बार भाजपा सत्ता में आई तो आम लोगों का पैसा लूटकर उद्योगपतियों को दे देगी। इस बार संविधान बदल देगी, फिर चुनाव नहीं हो सकेगा।

इंडिया गठबंधन पूरे देश में मजबूती से चुनाव लड़ रहा है।हर चरण में इंडिया गठबंधन बढ़ रहा है। पहले से लेकर छठवें चरण तक आंधी है, जो सातवें चरण में तूफान का रूप ले लेगी। बनारस में किसी को कोई खरीद नहीं पाएगा। जितना चरण बीच रहा है, उतना इंडिया गठबंधन का ग्राफ बढ़ता चला जा रहा है। अभी 25 मई को पूरी तरीके से आंधी और एक जून तूफानी और सुनामी का रूप लेने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *