शॉर्ट सर्किट से फैली पांच मंजिला मकान में आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाडिय़ां

वाराणसी, सन्मार्ग। भेलूपुर थाना क्षेत्र के गौरीगंज इलाके में शनिवार देर रात एक चारमंजिला मकान में आग लग गई। मकान में साड़ी की गद्दी चलती है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने की सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और बगल के मकान पर चढ़कर आग बुझाई।


साड़ी की गद्दी जलने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गौरीगंज में रिजवान अहमद और उनके भाइयों का मकान है। सभी साड़ी व्यापारी है। शनिवार रात में साड़ी की गद्दी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मकान के नीचले तल से धुएं के साथ आग की लपटें उठती देख लोग बाहर भागे और पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।


चार मंजिला भवन के दो फ्लोर पूरी तरह जल गए। सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की आठ गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। भेलूपुर एसीपी और थाना प्रभारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के जवानों ने बगल के मकान पर चढ़कर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।


आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। देर रात तक आग लगने से हुई छाती का अनुमान नहीं लग सका था। साड़ी व्यापारी रिजवान ने बताया कि साड़ी की गद्दी में रखा लाखों रुपये का माल रखा हो गया है। इसके अलावा घरेलू फर्नीचर में समेत अन्य सामान भी नष्ट हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *