वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार वाराणसी से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने सेवापुरी विधानसभा के जंसा चौराहे से बाइक रैली निकाली। पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री और लोकसभा प्रभारी सतीशचंद्र द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा और पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली में शामिल कार्यकर्ता हम हैं मोदी के परिवार की तख्ती लगाकर चल रहे थे। 

रैली में सभी भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी “हम हैं मोदी के परिवार” का स्लोगन तख्ती को लेकर भारत माता की जय की नारा लगाते हुए लेकर हरसोस, भैरवतालाब,कचनार होते हुए राजातालाब चौराहे पर पहुंचे। यहां पहुंचकर रैली समाप्त हुई। इस दौरान भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। साथ ही लोगों को प्रेरित भी किया। रैली में पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ,सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल नीलू के कार्यालय प्रभारी एवं विधानसभा संयोजक डॉक्टर बंसराज पटेल, प्रवीण सिंह गौतम, आलोक अरविंद पटेल, देवेंद्र सेठ, सुधीर वर्मा राजू, अजय विश्वकर्मा, पंकज सिंह,जितेंद्र सिंह चन्दर,केशव पटेल, प्रेम शंकर पाठक,संजीव सिंह, विक्की सिंह ,राकेश सिंह, विजय शर्मा, दीपक पटेल, अमन सोनकर, खरपत्तू राम पटेल ,गणेश पांडेय,रिशु सिंह, यतीश तिवारी, सतीश सिंह, सुरेंद्र बिन्द,राम चन्दर, सत्येंद्र सिंह, बबलू सिंह, अरविंद प्रधान, प्रहलाद गुप्ता, अश्वनी पांडेय, अशोक सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *