सड़क 20 तक शतप्रतिशत हो गड्ढा मुक्त, नालों की तल्ली झाड़ सफाई 31 मई तक कराने का निर्देश

वाराणसी, सन्मार्ग। महापौर अशोक तिवारी प्रधानमंत्री के 23-24 फरवरी को आगमन के मद्देेनजर नगर निगम व जलकल के वािरष्ठ अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक किये। अधिकारियो को निर्देशित किया कि अयोध्या मे ंप्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रथम बार प्रधानमंत्री के आगमन पर वाराणसी को स्वच्छ व सुंदर बनाया जाए। मुख्य अभियंता को निर्देशित किये कि अभियान चलाकर नगर निगम की सडकों को 20 फरवरी तक शतप्रतिशत गड्ढा मुक्त किया जाए। 18 से 23 फरवरी तक शहर में विशेष सफाई महाअभियान चलाया जाएगां। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई अभियान का पर्यवेक्षण वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौके पर स्वंय उपस्थित होकर किया जाए। महापौर अधिशासी अभियंता वी0यॉ को निर्देशित किये की नगर के महत्वपूर्ण व्यक्तियों के आगमन को देखते हुए सभी मार्गो पर पथ प्रकाश के लिए लगायी गई लाइटे जलती हुए मिले रविदास मार्ग पर विशेष रुप से पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाए ।महाप्रबंधक जलकल को निर्देशित किया कि जलकल विभाग द्वारा रविदास मंदिर पर सीवर समस्या उत्पन होने पर 24 घंटे त्वरित टीम को मय वाहनों व आवश्यक उपकरणों के साथ तैनात किया जाए। अधिकारियों को निर्देशित किये कि प्रधानमंत्री के आगमन पर तैयारियों में किसी प्रकार की कमी न होने पाये।
बैठक में यह भी निर्देश दिये कि आगामी ग्र्रिष्म व वर्षा ऋतु के दृष्टिगत मुख्य अभियंता 25 फरवरी तक आगणन तैयार कर सभी कार्यो का निविदा कराते हुए प्रत्येक दशा में 25 अप्रैल तक कार्य को पूर्ण कराया जाए।सभी अभियंताओं को शहर में स्थित सभी नालों के तल्ली झाड सफाई 31 मई तक करने का निर्देश दिये।
महापौर को मुख्य अभियंता ने अवगत कराया कि आगामी वर्षा ऋतु में नालों की सफाई मशीनों के माध्यम से की जाएगी।रविद्रपुरी मार्ग पर डाले जा रहे सीवर लाइन का कार्य शिघ्र पूरा करने व रोहनिया विधानसभा के अंतर्गत नगर निगम के सीमावर्ती क्षेत्र में उपयुक्त पेयजल आपूर्ति हेतु बोरिंग एव टयूबेल का प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिये। अस्सी-भदैनी क्षेत्र मे सीवर की समस्या उत्पन न हो के लिए ंअनवरत सीवर सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया।
घाटों की सफाई मशीनों के माध्यम से कराने एवं उपयुक्त क्षमता की मशीन क्रय किये जाने हेतु निर्दशित किया गया। महापौर महाप्रबंधक जलकल को निर्देशित किये कि जलकल के सभी कार्यो की निविदायें 25 फरवरी तक पूर्ण कराये। बैठक में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा,अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय, सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ला,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 प्रदीप कुमार, मुख्य अभियंता मोइनुद्दिन, सचिव जलकल ओ0पी0 सिंह, पीआरों संदीप श्रीवास्तव मौजूद थे।

महापौर ने किया वार्डो में कार्यो का शिलान्यास
वाराणसी, सन्मार्ग।
महापौर अशोक तिवारी शिवपुर व उत्तरी विधानसभा के वार्ड -1 फुलवरिया में सरैया बडे नलकुप का अधिष्ठापन व संयोजन,वार्ड-3 में 14 हैंडपम्प के रिबोर कराने, वार्ड-9 शिवपुर कादीपुर में मार्ग में इंटरलाकिंग ईट लगाने के वार्ड-56 लालपुर,मीरापुर बसही खुशहाल नगर कॉलोनी के लेन-5व लेन 17तक सडक के निर्माण,वार्ड-16 सरसौली में मीरापुर बसही के अंर्तगत अशोकपुरम कॉलोनी की ंसडक के दोनों किनारे पर इंटरलांिकंग व के0सी0 ड्रेन नाली लगाने, इसी कॉलोनी मे ंशेष बचे कच्चे रास्ते पर इंटरलाकिंग ईट लगाये जाने के कार्य का शिलान्यास किये।सभी कार्यो के क्रियान्वयन पर 3 करोड 62 लाख 71 हजार की धनराशी व्यय होगी।शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद श्रीमति मंजू कनौजिया,बलिराम प्रसाद कनौजिया, श्रीमती अनिता सिह,कुसुम पटेल,दिनेश यादव, अशोक मौर्य,भाजपा के नेता अरविंद मौर्य,रोहित मौर्य, रतन मौर्य आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *