स्मार्ट सिटी के द्वारा बनाए गए पार्क में घूम रही भैंस
वाराणसी, सन्मार्ग। काशी को सुंदर बनाने के लिए स्मार्ट सिटी के द्वारा बनाए गए पार्कों की स्थिति देखरेख के अभाव में दिन-पर-दिन बत्तर होती जा रही है। जिले में पुराने जीटी रोड के किनारे बनाए गए अधिकांश पार्कों में लगाए गए आर्टिफिशियल स्टैचू धराशाई हो चुके हैं और घास भी सूख गई है। आदमपुर जोन […]
पूर्व ब्लाक प्रमुख की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप
वाराणसी। युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर कई बार दुष्कर्म के आरोपित गाजीपुर के देवकली ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव किरण की अग्रिम जमानत अर्जी प्रभारी सत्र न्यायाधीश की अदालत से खारिज हो गई। चेतगंज इलाके की रहने वाली युवती ने पूर्व ब्लाक प्रमुख पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। वादिनी […]
मरीजों को अब नहीं करना होगा इंतजार, जिला अस्पताल के डाक्टर करेंगे अल्ट्रासाउंड
वाराणसी। दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय आने वाले मरीजों को अब जांच और उपचार के लिए इंतजार नहीं करना होगा। जिला अस्पताल के चिकित्सक मरीजों का तत्काल उपचार करेंगे। उनकी रिपोर्ट भी समय से उपलब्ध कराएंगे। दरअसल, जिला अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट की कमी थी। ऐसे में जांच में दिक्कतें आ रही थीं। इसकी वजह से मरीजों को परेशान […]
अब जनरल टिकट लेकर भी कैंट स्टेशन के रिटायरिंग रूम में ठहर सकते हैं यात्री, 200 से 500 रुपये तक किराया
वाराणसी। यात्री अब जनरल टिकट लेकर भी कैंट स्टेशन के रिटायरिंग रूम में ठहर सकते हैं। स्टेशन की दूसरी मंजिल पर बना रिटायरिंग रूम व डारमेट्री यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। आईआरसीटीसी की ओर से निजी फर्म इसका संचालन कर रही है। यात्री तीन घंटे के लिए रूम बुक करा सकते हैं। पहले […]
सूरजेवाला केस की सुनवाई 5 अप्रैल को, 24 साल पुराना है मामला
वाराणसी। संवासिनी कांड में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में धरना-प्रदर्शन व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सूरजेवाला के मामले की सुनवाई अब पांच अप्रैल को होगी। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका सूचीबद्ध न होने से विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट अवनी गौतम की अदालत में सुनवाई […]
विवाहिता के पति और पुत्र को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी
बड़ागांव वाराणसी सन्मार्ग। स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के पति और पुत्र को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए ससुराल पक्ष के ही आठ लोगों द्वारा सामुहिक दुष्कर्म करने के मामले को संज्ञान में लेते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम वाराणसी ने बड़ागांव पुलिस को मुकदमा दर्ज करने […]
मॉर्निंग वाक पर निकले युवक को मारपीट कर किया घायल
बड़ागांव, सन्मार्ग। भेलखां गांव निवासी सुनील कुमार 28 वर्ष को तीन युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सुनील सुबह मार्निंग वाक पर निकला था। तभी नेशनल हाईवे पर तीन युवकों ने उसे रोक कर मारपीट करने लगे। परिजनों के द्वारा युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुनील के भाई राजू ने […]
शराब नहीं देने पर युवक ने लाठी से वार कर वृद्ध को उतारा मौत को घाट
आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार बड़ागांव, सन्मार्ग। देवचंदपुर गांव में एक युवक ने शराब नहीं देने पर 65 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। देवचंदपुर गांव निवासी रामनरेश ऊर्फ कोल्हा […]
क्षत्रिय धर्म संसद काशी ने मनाया होली मिलन समारोह
शिवपुर, सन्मार्ग। क्षत्रिय धर्म संसद काशी द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें संत आचार्य शांतनु जी महाराज ने भक्तों को संगीतमय भजन का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय धर्म संसद काशी सनातन धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहता है। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है और इस रंग में […]
सहकारी समिति का ताला तोड़ कर चोरी
सेवापुरी, सन्मार्ग। जंसा थाना क्षेत्र के चौखंडी अमृत सरोवर के पास स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बसंतपुर) का ताला तोड़ कर चोर इनवर्टर और बैटरी उठा ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने पूरे कार्यालय को ऱंगाल डाला। घटना की जानकारी शनिवार सुबह होने पर समिति के सचिव ऋषि नारायण सिंह ने पुलिस को […]